Astrology Tips : बुरा वक्त चल रहा है तो पर्स में रखें यह 3 चीजें, एस्ट्रो एक्सपर्ट ने कहा सब हो जाएगा ठीक, आएगा पैसा

नई दिल्ली. कई लोगों की अक्सर ये शिकायत होती है कि उन्हें जितनी मेहनत कर रहे हैं उतना मेहनताना नहीं मिल रहा. किस्मत में कुछ न कुछ आड़े आ जाता है. कुछ लोगों की शिकायत ये होती है कि उन्हें हर बात को लेकर मन में संशय बना रहता है. डर इस बात का लगता है कि कहीं कुछ बुरा ही न हो जाए. इस नेगेटिव थिंकिंग (Negative Energy) की वजह से वो अपना कॉन्फिडेंस खोते जाते हैं. पर, क्या आप जानते हैं कि पर्स में रखी बहुत मामूली और छोटी सी चीज आपकी ऐसी हर परेशानी का समाधान बन सकती हैं. टैरो (Tarot) और मेनिफेस्टेशन कोच लोपामुद्रा गोगोई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में कुछ जानकारियां शेयर की हैं. वीडियो में लोपामुद्रा गोगोई ने बताया कि कौन कौन सी चीजों को पर्स में या अपने पास रख कर आप लाइफ में बहुत कुछ बदल सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

टैरो एक्सपर्ट लोपामुद्रा गोगई ने तीन ऐसी चीजें बताई हैं जिन्हें पर्स में रखना चाहिए. और एक ऐसी चीज बताई है जिसे सोते समय सिरहाने रखना चाहिए. खास बात ये है कि ये सारी चीजें हमारी अपनी रसोई में रखी होती हैं, रोज हमारी नजरों के सामने लेकिन हम उनके असर से अनजान हैं. उन्हें कैसे यूज करना है एक्सपर्ट से जान लीजिए.

टैरो रीडर के मुताबिक पर्स में कम से कम पांच इलायची रखना चाहिए. लोपामुद्रा गोगोई के अनुसार ऐसा करने से पैसा अट्रैक्ट होता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

अगर आप निगेटिव एनर्जी के शिकार रहते हैं तो पर्स में कम से कम 9 लौंग अपने साथ रखना चाहिए. लोपामुद्रा गोगोई की टिप्स के अनुसार ऐसा करने से आप निगेटिव एनर्जी से दूर रहते हैं.

एक छोटी सी पोटली बनाकर आपको उसमें सौंफ भरकर रखनी है. लेकिन इस पोटली को पर्स में नहीं रखना है. लोपामुद्रा गोगोई के अनुसार आप इसे सोने से पहले अपने सिरहाने रख लें. ऐसा करने से नींद बहुत अच्छी आएगी और बुरे सपने दूर रहेंगे.

दालचीनी को अपने पर्स में रखिए. इसकी वजह से आपको बिजनेस और जॉब से जुड़े बेहतर ऑप्शन्स मिलते रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!