ये पैर नहीं है आम, बना सकते है आपको लखपति, इस महिला ने घर बैठे पैरों से कमाएं लाखों रुपए, जानें कैसे

सोशल मीडिया पर अलग- अलग कंटेंट की मदद से आज लोग लाखों कमा रहे हैं। इसमें कई लोग ऐसा कंटेंट देकर कमाई कर रहे हैं जिसके बारे में हर कोई सोच भी नहीं सकता। इसी तरह एक महिला अपने पैरों की मदद से खूब पैसा कमा रही है। है न हैरानी की बात? कंटेंट क्रिएटर अमेलिया ने हाल में खुलासा किया कि कैसे वह अपने पैरों की तस्वीरों से ढेर सारा पैसा कमाती हैं। वे महीने के 5 लाख से ज्यादा कमाती हैं।

 



पैरों से जुड़ा कंटेंट

दरअसल, अमेलिया सोशल मीडिया और अपनी निजी साइट पर अपने खूबसूरत पैरों की तस्वीर और उनकी देखभाल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। 28 वर्षीय अमेलिया अपने क्लाइंट्स के लिए अपने पैरों की उंगलियों को तरोताजा बनाए रखने के लिए पैरों की पूरी देखभाल करती है। लंदन की रहने वाली महिला यह सुनिश्चित करती है कि उसके नाखून सही हों, क्योंकि पैरों के शौकीन उनके फॉलोअर्स उनके कंटेंट के लिए बड़ी रकम चुकाते हैं।

अचानक मालूम हुआ पैरों से कमा सकती हैं पैसे

Earned rupees from feet photo: अमेलिया ने बताया कि उसे हाल ही में एहसास हुआ कि वह अपने पैरों से कितना पैसा कमा सकती है और उसके बाद से उन्होंने इसी को आजीविका बना लिया। funwithfeet नाम से अमेलिया की वेबसाइट है जिसपर वह ये कंटेंट शेयर करती हैं। अमेलिया ने बताया कि वह फन विद फीट के माध्यम से अपने ग्राहकों से कैसे मिलती है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पैर कैसे खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा “सबसे पहले सोशल मीडिया की मदद से मुझे वास्तव में यह समझने में कुछ ही सप्ताह लगे कि मैं पैरों से अच्छे खासे पैसा कमा सकती हूं। “6 महीने से कम समय में, मैंने टिप्स भेजने के माध्यम से हजारों कमाए हैं।”

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

सबसे अलग है कंटेंट

अमेलिया का कहना है- मेरा कंटेंट सबसे अलग है क्योंकि मैं यूं ही पैरों की फोटो खींचकर नहीं डाल देतीं बल्कि मुझे पता है कि मेरे प्रशंसक वास्तव में क्या चाहते हैं।” मैं उन्हें पैरों का ख्याल रखने के बारे में जानकारी देती हूं जिससे फॉलोअर्स बार-बार वापस आते हैं।” प्रति माह लगभग £5,000 (5.21 लाख रुपये) कमा रही अमेलिया के पास उनके पैरों का तस्वीर और जानकारी को लेकर अलग-अलग रिक्वेस्ट आती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

फॉलोअर्स की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट

उनके फॉलोअर्स की अजीबोगरीब डिमांड होती है। एक फॉलोअर ने उनसे पैरों पर बेक्ड बीन्स सजाकर फोटो शेयर करने को कहा तो एक अन्य ने पूरे पैर पर खाना रखकर फोटो शेयर करने को कहा। अमेलिया का कहना है कि मुझे लगता है कि मेरे फॉलोअर्स मुझसे पैरों की देखरेख और खूबसूरती बनाए रखने के बारे में जानकारी चाहते हैं।

कंटेंट क्रिएटर से पहले नर्स थी अमेलिया

अमेलिया ने कहा- यूं तो कोई भी सुंदर पैरों की एक तस्वीर ले सकता है, लेकिन मैं जो करती हूं वो अपने फॉलोअर्स को लेकर अपने एक्सपीरिएंस के आधार पर करती हूं। मैं उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखती हूं।” बता दें कि कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने से पहले अमेलिया एक नर्स थी जो प्रति माह लगभग £2,000 (2.08 लाख रुपये) कमाती थी। पहले वे नौकरी के साथ कंटेट क्रिएशन कर रही थी लेकिन बाद में वे फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर बन गईं।

‘पहले हमेशा एक्स्ट्रा शिफ्ट करनी पड़ती थी’

उन्होंने कहा कि मैं जो काम कर रही थी उसमें अधिक काम और कम सैलरी का अहसास होता था.” मुझे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा एक्स्ट्रा शिफ्ट करनी पड़ती थी। लेकिन मेरा इंस्टा पेज फन विद फीट इसका जवाब था!”

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

पैरो पर करती हैं काफी मेहनत

जहां तक ​​अपने पैरों को अच्छी स्थिति में रखने की बात है, अमेलिया साप्ताहिक पेडीक्योर और पैरों की बहुत सारी मालिश कराती है. उन्होंने कहा कि “हालांकि फॉलोअर्स मालिश के प्रभावों को नहीं देख सकते हैं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि आरामदायक पैरों की तस्वीर बेहतर आती है।

error: Content is protected !!