Janjgir News : केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 वर्ष पूर्ण होने पर रखी गई प्रेसवार्ता, बाल वाटिका पर हुई विशेष परिचर्चा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है.वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ शिक्षा का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए विद्यालय में छोटी कक्षाओं से ही कौशल निर्माण शिक्षा प्रदान की जाएगी. इस कार्यक्रम में जांजगीर केवी प्राचार्य राहुल देव, स्वामी आत्मानंद जांजगीर उपप्राचार्य मधु नायक, केवी प्रधान पाठक बिहारीलाल कुम्भकार सहित शिक्षक-शिक्षिका और स्टाफ मौजूद रहे.केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य राहुल देव ने बताया कि पहले हमारी शिक्षा नीति में 10+2 की व्यवस्था थी, जिसे बदलकर नई शिक्षा नीति में 5+3+3+4 कर दी गई है. नई शिक्षा नीति के तहत केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में बहुत सारी चीजें क्रियान्वित कर रहा है. केंद्रीय विद्यालय रायपुर संभाग के तहत 20 विद्यालय PM चेरी यानि प्रधानमंत्री राइजिंग इंडिया स्कूल योजना के तहत जांजगीर केवी आता है. केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में बाल वाटिका, छोटे बच्चों के लिए आरंभ किया गया है, जिसमें दाखिल होने के लिए बच्चों की उम्र 3 वर्ष होना आवश्यक है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!