बिलाईगढ़ विधानसभा का वनांचल बार-बया विकास से कोसों दूर छूट गया : प्रोफेसर डॉ. ब्रम्हानंद मारकंडेय

बिलाईगढ़. “जो आदमी बरसात के दिनों में बार- बया गया, वह वही फॅस गया ” वाली कहावत आज भी चरितार्थ हो रहा है. राज्य सरकार को करोड़ों रुपये की आय देने वाली ये वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नाम की कोई चीज नही है.

 



उक्त बाते प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यहां की सड़के खस्ता हाल बडे-बड़े गड्‌डे, बिजली का अभाव, मोबाइल नेटवर्क नही, आवागमन का साधन नहीं, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय यहां से काफी दूर , आम जनता गरीब आदिवासी हलाकान, बस भगवान भरोसे जीवन चल रहा है यहां की कमार, बिंझवार , गोंड, आदिवासियों का अल्प कृषि रकबा, सिंचाई साधन का अभाव, वनोपज पर आश्रित , शिक्षा का अभाव ऐसी स्थिति में इनका जीवन स्तर कैसे सुधरेगा इनकी चिंता आखिर कौन करेगा/ प्रोफेसर मारकंडेय अपने विधानसभा क्षेत्र की नियमित जनसम्पर्क के तहत मौजूदा कांग्रेस की सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया.इस सेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहां कि देश का नाम रोशन करने वाले दो विभूति इसी वनांचल क्षेत्र के अन्तर्गत आते है परमपूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी एवं प्रथम शहीदी वीर नारायण सिंह जी किन्तु विकास के नाम पर मौजूदा विधायक क्षेत्र के विकास के लिए सफेद हाथी साबित हुए जबकि2018 की विधान सभा चुनाव में इन्ही वनांचल वासी उन्हे बढ़त देकर विधायक की ताजपोशी दी/ प्रोफेसर मारकंडेय वनांचल क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी, कोर्राडीह, राजादेवरी, नगेड़ी, गनियारी, निठोरा, थरगाँव, पहुँच कर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यो, जन कल्याण कारी योजनाओं, सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर घर- घर द्वार -द्वार चलो अभियान के तहत अपनी बात रख रहे थे तथा आने वाला विधान सभा चुनाव2023 में भाजपा की सरकार बनाने तथा बिलाईगढ़ में भाजपा की विधायक बनाने अपील कर रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

अपने जनसम्पर्क के तहत अर्जुनी से लता, खेमबाई, रंभा, तेजकुमारी, शिवबती, हिम्मत बरिहा, विपिन कुमार, पदमन ठाकुर, ग्राम कोर्राडीह से अश्वनी कश्यप, मालती सिदार, रामकरन बरिहा, जोहनसिंग बरिहा, ग्राम राजादेवरी से सुखमल कुमार बरिहा, अजोर सिंग बरिहा,बरतराम यादव, ग्राम नगेड़ी से सुखराम पटेल,गौरीश पटेल ग्राम गनियारी से तुलाराम पटेल, तरुण अरुण पटेल, ग्राम निठोरा से करम सिंग साहू, विजय साहू, जागेश्वर साहू, अनंद राम चौधरी ग्राम थरगांव से उसतराम साहू, रतिराम साहू, लक्ष्मण साहू, कमलेश साहू, लक्ष्मण साहू से भेंट मुलाकात की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!