JanjgirChampa Accident Death : रात में सोया था, फिर जो हुआ, उसने सबकी नींद उड़ा दी… पूरी खबर पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव के पुराना ईट भठ्ठा में खाट में सोए चौकीदार को हाइवा ने कुचला दिया है.-घटना में चौकीदार विकास भारद्वाज की मौत हो गई है. हादसे के बाद से हाइवा ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. मृतक युवक पोड़ीदलहा का रहने वाला था.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटगढ़ गांव में पुराना ईट भठ्ठा है, जिसमें विकास भारद्वाज चौकीदारी का काम करता था और इस ईंट भट्ठे से मलबा हटाने का काम किया जा रहा था, जिसकी देखरेख विकास भारद्वाज के द्वारा की जा रही थी. रात्रि में हाइवा मलबा लेने पहुंचा था और विकास भारद्वाज खाट में सोया था, तभी हाईवा चालक ने वाहन को पीछा किया और खाट में सोए विकास भारद्वाज को कुचल दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

जब सुबह लोग मौके पर पहुंचे तो विकास भारद्वाज की मौत हो चुकी थी और हाइवा चालक मौके से फरार हो गए था. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, आरोपी हाइवा ड्राईवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!