JanjgirChampa Accident : पिकअप वाहन ने बाइक सवार मजदूर को मारी ठोकर, आई गंभीर, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रसेड़ा ग़ांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार मजदूर को ठोकर मार दी है. घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है.

 



दरअसल, बाइक सवार मजदूर लव कुमार कौशिक, अकलतरा से मजदूरी का काम करके अर्जुनी ग़ांव लौट रहा था, तभी रसेड़ा गांव में बिलासपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार दूर छिटक गया और उसे गंभीर चोट आई. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!