JanjgirChampa Arrest : SECL में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का बड़ा मामला सामने आया है. आरोपी देव कुमार डहरिया ने तीन लोगों को SECL में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी की है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी देव कुमार डहरिया, कोरबा जिले के जोरहाडबरी गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, पीड़ित जीतराम टंडन और 2 अन्य लोगों ने रिपोर्ट लिखाई कि देव कुमार डहरिया ने निजी भूमि SECL दीपका के द्वारा अधिग्रहण किए जाने के एवज में नौकरी लगाने का झांसा दिया और तीन लोगों को झांसे में लेकर 6 लाख ठग लिया. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी देव कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!