JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण से महुआ शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के फोकटपारा से महुआ शराब अवैध रूप से बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी बसंत कुमार सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के फोकट पारा वार्ड नंबर 14 के बसंत कुमार सारथी, अपने घर के सामने महुआ शराब अवैध रूप से बेच रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी बसंत के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने शिवरीनारायण के फोकट पारा से आरोपी बसंत कुमार सारथी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!