Sakti News : 19 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कटकवार सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया

सक्ती. नगर पंचायत अड़भार में मुख्यमंत्री की अनुशंसा से 19 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कटकवार समाज सामाजिक भवन का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया है.

 



भूमिपूजन से पूर्व विधायक रामकुमार यादव ने अष्टभुजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कटकवार समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया.यहां विधायक रामकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर कटकवार समाज को 19 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामाजिक भवन की सौगात मिली है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया है. अड़भार को कांग्रेस की सरकार में अनेक सौगात मिली है,. साथ ही मुख्यमंत्री में अड़भार को पर्यटन स्थल भी घोषित किया है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अनुरोध किया है और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लोगों से अपील की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

इस मौके पर नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग, मालखरौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुसुमलता अजगल्ले, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, मंडी अध्यक्ष रश्मि गबेल, कांग्रेस नेता बृंदालाल धीवर, पार्षद सुनीता मनोज कटकवार, कटकवार समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!