JanjgirChampa Arrest : फोटो कॉपी दुकान संचालक महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने फोटो कॉपी दुकान संचालक महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी युवक शांति कुमार को अमरताल गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले एक सप्ताह से महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. इससे त्रस्त होकर महिला ने थाना में रिपोर्ट लिखाई है.

 



दरसअल, अकलतरा थाना में रिपोर्ट लिखाई गई थी कि जब दुकान संचालक महिला दुकान में थी, तभी आरोपी दुकान पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़कर खींचने लगा. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (क) (1-2), 509 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपी शांति कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!