Champa Police Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक को जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और में जुटी हुई थी, तभी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर महिला पुलिस के द्वारा नाबालिग लड़की से कथन लिया कि आरोपी करन के द्वारा नाबालिग लड़की को बाइक में बैठकर ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इस पर पुलिस ने आरोपी सक्ती जिला कोसमपाली गांव निवासी करन के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी करन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.-घटना में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!