JanjgirChampa Arrest : धारदार चाकू लेकर घूमने वाला युवक खरौद से गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, चाकू जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद से धारदार चाकू लेकर घूमने वाले आरोपी युवक अनुराग यादव को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चाकू को जब्त किया गया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अनुराग यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद के बस स्टैंड के पास गांव के ही पवन यादव का बेटा अनुराग उर्फ लक्की यादव, चाकू लेकर घूम रहा है. मौके पर जाकर आरोपी अनुराग से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग पर आरोपी ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया. इस पर पुलिस ने आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद के आरोपी अनुराग उर्फ लक्की यादव को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!