JanjgirChampa Arrest : बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को डंडे से पीटा, आरोपी बेटा गिरफ्तार, जमीन बंटवारा की मांग कर की पीटा, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना की पुलिस ने बुजुर्ग माता-पिता की डंडे से पिटाई करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी बेटा मनहरण पाटले ने जमीन बंटवारे की बात को लेकर घटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 327 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, रामविलास पाटले ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि उसके छोटे भाई मनहरण पाटले, शराब पीकर आया और जमीन बंटवारे की बात कहते हुए माता-पिता से गाली-गलौज की. फिर डंडे से दोनों की पिटाई की. घटना में उसके माता-पिता को चोट आई है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में जांच की और इसके बाद आरोपी बेटे मनहरण पाटले को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!