JanjgirChampa Thief : शिवरीनारायण की कपड़ा दुकान से 20 हजार नगदी रकम की हुई चोरी, थाना से 600 मीटर दूरी पर है दुकान, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के थाना चौक के पास लक्ष्मी वस्त्रालय दुकान से अज्ञात चोरों ने नगदी रकम और मोबाइल की चोरी कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है. कपड़ा दुकान शिवरीनारायण थाना से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित है. इससे कहीं न कहीं पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में कई चोरी हो चुकी है, लेकिन उन चोरी का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दरअसल, शिवरीनारायण के महंतपारा वार्ड नंबर 3 के कुनाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शिवरीनारायण में लक्ष्मी वस्त्रालय दुकान थाना चौक के पास है. दुकान में आकर देखने पर दराज का लॉक टूटा हुआ था. उसमें रखे 20 हजार नगदी रकम और दुकान के मोबाइल की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!