कहीं Google मिटा न दे आपकी सुनहरी यादें, नये नियम के बाद खतरे में करोड़ों अकाउंट! जानिए बचाने का तरीका

गूगल ने जानकारी दी है कि अपने गूगल अकाउंट, कॉन्टैक्ट, मेल, फोटोज और फाइल्स को डिलीट होने से बचाने के लिए अकाउंट में कुछ एक्टिविटी सुनिश्चित करनी होगी. आपको बता दें कि गूगल किसी तरह की एक्टिविटी होने पर अकाउंट को एक्टिव मानता है. भले ही इस एक्शन के लिए डिवाइस कोई भी हो.



एक्टिविटीज जैसे ई-मेल पढ़ना या भेजना, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना, YouTube पर वीडियोज देखना, फोटोज शेयर करना, प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना, गूगल सर्च का उपयोग करना या गूगल के जरिए किसी थर्ड पार्टी ऐप या सर्विस में साइन करना आदि को गूगल अकाउंट एक्टिविटी मानता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

यानी आप अपने गूगल अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए ऊपर बताए गए काम जैसे- ई-मेल भेजना, YouTube पर वीडियो देखना, फोटो शेयर करना या गूगल ड्राइव में फोटो स्टोर करना, कर सकते हैं.

ऐसे कुछ अपवाद हैं जहां Google किसी अकाउंट को एक्टिव मानता है, भले ही उसका दो साल से उपयोग न किया गया हो. इनमें गूगल प्रोडक्ट्स, ऐप, सर्विस या सब्सक्रिप्शन खरीदना, गिफ्ट कार्ड बैलेंस होना, किसी पब्लिश्ड ऐप या गेम से लिंक होना, फैमिली लिंक के साथ किसी एक्टिव माइनर अकाउंट को मैनेज करना या बुक और मूवी को परचेज करना शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

ऐसे में यूजर्स अपने गूगल अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए इनमें से किसी भी एक्टिविटी में इंगेज हो सकते हैं और नई पॉलिसी के तहत अपने अपने अकाउंट को एक्टिव रख इसे डिलीट होने से बचा सकते हैं.

error: Content is protected !!