Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, पांच लोगों के शव बरामद

नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहे लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। खोजी दल ने पांच शव बरामद किए हैं। इस हेलीकाप्टर में पांच विदेशी नागरिक सवार थे, जो मैक्सिको के थे।

 



ग्रामीणों ने पांच शवों को निकाला
कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेशनाथ बस्तोला ने एएनआई को बताया कि हेलीकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका-दो की सीमा पर पाया गया है, जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है। ग्रामीणों ने पांच शवों को निकाल लिया है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची जारी की। हेलिकॉप्टर में एक नेपाली और 5 मैक्सिकन लोग सवार थे।

पांच शव और हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद किया गया है। https://t.co/AtCYZlM5bw pic.twitter.com/1vI4StKbJd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023

अभी तक नहीं हुई शवों की पहचान
बस्तोला ने बताया कि ऐसी संभावना है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के प्रबंधक ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि मनांग एयर हेलिकॉप्टर 9N-AMV सुबह 10:04 बजे सोलुखुम्बु जिले के सुरके हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए रवाना हुआ। हालांकि, सुबह 10:13 बजे 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर अचानक इसका संपर्क टूट गया।

रेस्क्यू के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर
नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि हेलीकॉप्टर में छह व्यक्ति सवार थे, जिसमें से पांच यात्री और एक कैप्टन थे। खोज और बचाव के लिए एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर को काठमांडू से रवाना किया गया है।हिमालयन टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार,

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में पांच मैक्सिकन नागरिक बताए गए हैं, जिनकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पायलट वरिष्ठ कप्तान चेत बी गुरुंग हैं।

टीआईए के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने माय रिपब्लिका न्यूज वेबसाइट को बताया कि मनांग एयर का हेलीकॉप्टर जब लामजुरा पास पर पहुंचा तो उससे संपर्क टूट गया। हमें Viber पर केवल ‘हैलो’ संदेश मिला।

मनांग एयरलाइन की कब हुई थी स्थापना?
1997 में स्थापित, मनांग एयर काठमांडू में स्थित एक हेलीकॉप्टर एयरलाइन है। यह नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के विनियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के भीतर वाणिज्यिक हवाई परिवहन में हेलीकॉप्टरों का संचालन कर रहा है। कंपनी चार्टर्ड सेवाएं प्रदान करती है और व्यक्तिगत सेवाओं जैसे साहसिक उड़ानें हेलीकॉप्टर भ्रमण या अभियान कार्य पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!