Old Video: ईशा देओल के जन्म के लिए धर्मेंद्र ने बुक कर लिया था पूरा अस्पताल!

नई दिल्ली: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी की थी. उनकी पहली बेटी ईशा देओल थीं. ईशा का जन्म साल 1981 में हुआ था. धर्मेंद्र पत्नी हेमा के साथ अपने पहले बच्चे को लेकर काफी केयरफुल थे. हेमा कि डिलीवरी के लिए उन्होंने पूरा अस्पताल ही बुक कर लिया था. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हेमा की एक दोस्त बताती हैं कि कैसे ईशा का जन्म बिल्कुल सीक्रेटली हुआ था. धर्मेंद्र चाहते थे कि ये खबर कहीं लीक ना हो कि हेमा मालिनी अस्पताल में हैं. इस वजह से उन्होंने अस्पताल के पूरे 100 कमरे बुक कर लिए थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

यह वीडियो साल 2002 का है. हेमा मालिनी टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं. इस शो के दौरान हेमा मालिनी की दोस्त नीतू कोहली ने वो दिन याद किया. उन्होंने कहा, जब ईशा पैदा होने वाली थी तो कोई नहीं जानता था कि हेमा मालिनी प्रेग्नेंट हैं. इसलिए धरम जी ने ईशा के लिए पूरा अस्पताल बुक कर लिया था. वो डॉक्टर दस्तूर का नर्सिंग होम था इसमें करीब 100 कमरे थे. उन्होंने सारे कमरे बुक कर लिए. कोई नहीं जानता था कि ये धरम जी ने किया है. नीतू की बात सुनकर हेमा और ईशा भी हंसने लगे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दोनों तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं. कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं तो कोई इसे पैसों का गलत इस्तेमाल बताया. खैर सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है. एक यूजर ने लिखा, ये बात सुनकर ईशा और हेमा मालिनी को बड़ा गर्व महसूस हो रहा है लेकिन इनकी जगह अगर मैं होता तो बहुत शर्मिंदा होता. बता दें कि हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!