Sakti Big Arrest : नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने और हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने और हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रकाश मोंगरे के द्वारा पुराने विवाद को लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आई थी और घटना के बाद से आरोपी प्रकाश मोंगरे फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

उपाध्यक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया था और मामले की जांच की जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश मोंगरे को पकड़ा और पूछताछ के दौरान आदतन बदमाश प्रकाश यादव के द्वारा उपाध्यक्ष की हत्या के लिए उत्प्रेरित करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी प्रकाश मोंगरे और प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

error: Content is protected !!