टमाटर नही, ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, बाजार भाव ही 85,000 रुपए प्रति किलो, जानिए क्या है इसकी खूबी..

अगर हम सभी महंगी सब्जियों के ऊपर चर्चा करें तो केसर तथा जंगली मशरूम का नाम पहले आता है। मांसाहार में मछलियां भी काफी महंगी होती है तो कई जंगली फल और दुर्लभ सब्जियों को भी खरीद पाना आम लोगों के बस की बात नही. फिलहाल हमारे आसपास टमाटर की जो कीमतें देखी जा रही है, उससे लगता है कि शायद टमाटर ही सबसे महंगी सब्जी है. लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व की सबसे महंगी बिकने वाली सब्जी के विषय में बताएंगे, जिसके दाम में आप बाइक यानि मोटरसाइकिल तक खरीद सकते हैं.

 



दरअसल हम जिस सब्जी की बात कर रहे है, वह सब्जी है हॉपशूट्स जिसकी लोकप्रियता यूरोपीय देशों में है। इसे विश्व की सबसे कीमती सब्जी माना जाता है। इसमें औषधीय गुण समाहित होता है। अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो यह 85 हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकता है। इसकी खेती हमारे देश में नहीं होती। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले इसकी बुआई हुई थी लेकिन जलवायु प्रतिकूलता की वजह से यह योजना फेल साबित हुई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Hop Shoots Vegetable Rate

अगर आप होपशूट्स की कटाई कर रहे हैं तो इसमें शरीर को काफी मेहनत करना पड़ता है जिस कारण यह महंगे बिकते है। (World Most Expensive Vegetable) हालांकि यह सब्जी मार्केट पर बहुत कठिनाई से मिलती है। इसकी कीमत के मुताबिक आप चाहे तो एक बाइक या फिर सोने का कोई गहना आसानी से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इस बारहमासी पर्वतीय पौधे की विशेषता को पहले लोग नहीं जानते थे। इसीलिए इसे खरपतवार मानते थे हालांकि आज ये विश्व का सबसे महंगा पौधा है। वैसे ये पौधा हेम्प परिवार के कैनाबेसी किस्म का पौधा है। ये 19 फीट तथा 8 इंच बढ़ता है तथा 20 बर्षों तक जिंदा रहता है। इस पौधे को तैयार होने में लगभग 3 वर्ष का वक़्त लगता है।

ये सब्जी बेचैनी, चिंता, नींद न आना, तनाव, उत्तेजना, अटेंशन, घबराहट, चिड़चिड़ापन तथा हाइपरएक्टिविटी में सहायता करता है। इसके फूल के उपयोग से बीयर बनाने के वक़्त स्टेबिलिटी एजेंट के रूप में होता है। वैसे अगर हम महंगी सब्जियों के बारे में बात करें तो हमारे देश के हिमालय की तलहटी मे उगने वाला पौधा मशरूम गुच्छी सबसे महंगा होता है। जिसकी कीमत 30 हज़ार रुपये है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!