ये महिला निकली ज्योति मौर्या की भी ताई.. नौकरी लगते ही पति को छोड़ा, अब उसे ही दे रही जान से मारने की धमकी..

मुजफ्फरपुर: पिछले कुछ दिनों तक आपने खबरों में ज्योति मौर्या का नाम जरूर सुना होगा। एसडीएम रैंक की इस महिला पर उसके ही पति ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। पति ने बताया था कि उसने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या को अफसर बनाने के लिए कई तरह के पापड़ बेले हैं। लेकिन अफसर बनने के बाद ज्योति का मिजाज बदल गया और अब वह उससे बदसलूकी करती हैं, गाली गलौच करती हैं। पति ने यह भी खुलासा किया था कि उसके किसी और शख्स के साथ संबंध हैं। बहरहाल यह तो कहानी थी ज्योति कि लेकिन इस महिला से भी चार कदम आगे निकलने वाली एक दूसरी महिला की कहानी इस दिनों सुर्ख़ियों में हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

यूपी की ज्योति मौर्य से दो कदम आगे मुजफ्फरपुर की ज्योति निकल गई है। जिसकी कहानी शुरू हुई थी दोस्ती, प्यार और फिर लव मैरिज से और खत्म हुई फरेब पर जाकर। जिस पति प्रिय रंजन ने कर्ज लेकर और जमीन बेचकर पत्नी ज्योति को पढ़ाई करवाई, दारोगा भर्ती की तैयारी कराई और सेंटर मैनेज करने के लिए पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी को 10-10 लाख रूपए दिए। लेकिन अब दारोगा बनने के बाद वही पत्नी ज्योति अपने पति प्रिय रंजन के साथ रहने से इंकार कर रही है। और जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मुजफ्फरपुर में ज्योति ने कोचिंग भी शुरू कर दी, जहां उसकी मुलाकात सोमेश्वर नाथ झा से हुई, और फिर दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसकी भनक प्रिय रंजन को नहीं थी। साल 2019 में दोनों की नौकरी दारोगा के पद पर लग गई। बिहार पुलिस में दोनों का सेलेक्शन हो गया। नौकरी लगते ही ज्योति का बर्ताव बदल गया। उसने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। ज्योति को मनाने का काफी प्रयास हुआ। लेकिन वो मानी नहीं, और अब अपने ही पति को धमकियां दे रही है। जिसकी शिकायत प्रिय रंजन ने एसडीपीओ पूर्वी से की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!