JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलवेलाइन के वेल्डिंग सुपरवाईजर की बाइक को मारी ठोकर, पैर टूटा, हालत गंभीर, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाही नाला के पास गिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलवेलाइन के वेल्डिंग सुपरवाईजर ओमप्रकाश साहू की बाइक को ठोकर मारी दी है. घटना में पैर टूट गया है और हालत गंभीर होने पर उसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, बिलासपुर जिले के रहने वाले वेल्डिंग सुपरवाईजर ओमप्रकाश साहू, सक्ती के झाराडीह के रेलवे लाइन में वेल्डिंग सुपरवाईजर है. रोज की तरह ड्यूटी जाने के लिए निकला था. तभी परसाही नाला के पास गिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक क्षति ग्रस्त हो गई है और बाइक सवार सुपरवाईजर की पैर टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है और उसे अकलतरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!