जब दीपिका पादुकोण ने किया था अपने क्रश का खुलासा, रणवीर-रणबीर नहीं शूटिंग पर इस हीरो को पूरा दिन घूरा करती थीं ‘मस्तानी’

नई दिल्ली : दीपिका पादुकोण ने अपने काम से साबित किया है कि बॉलीवुड की असली क्वीन वही हैं. दीपिका का नाम आज के समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में आता है. दीपिका पादुकोण का नाम अपने करियर में कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन शादी उन्होंने रणवीर सिंह से की. रणवीर सिंह से पहले दीपिका रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं. पर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की मस्तानी को एक हीरो पर रणबीर और रणवीर से भी ज्यादा क्रश हुआ करता था और इसका खुलासा खुद सालों पहले एक्ट्रेस ने ही किया था.

 



जैसा कि हम सभी जानते हैं दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था. यह फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसमें शाहरुख के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे. वे इसमें नेगेटिव रोल में थे. सोशल मीडिया पर दीपिका का एक इंटरव्यू इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें अर्जुन रामपाल पर बहुत बड़ा वाला क्रश था. वे कहती हैं, “मैं ये बात डाइजेस्ट नहीं कर पा रही थी कि अर्जुन मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं. मेरी नजरों में वे अब तक के सबसे गुड लुकिंग मैन हैं. मुझे उन पर बड़ा क्रश था. शूटिंग से ज्यादा मैं बस उन्हें देखती रहती थी”.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गौरतलब है कि फिल्म ओम शांति ओम हिट होने के बाद दीपिका पादुकोण के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. इसके बाद वे ये जवानी है दीवानी, कॉकटेल, पीकू, छपाक, बाजीराव मस्तानी, रामलीला, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी फिल्मों में नजर आईं. हाल ही में शाहरुख के साथ दीपिका की पठान फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अब वे एक बार फिर शाहरुख के साथ जवान में नजर आएंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!