IAS Rena Jamil : पिता मैकेनिक, मां 8वीं पास, सरकारी स्कूल से पढ़कर बेटी बनी IAS अफसर

Success Story IAS Rena Jamil : रेना जमील 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उनका कैडर छत्तीसगढ़ है. रेना गरीबी में पलकर यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली महिला आईएएस हैं. वह उन लोगों के लिए आइना हैं जो संसाधनों की कमी के चलते हताश और निराश हो जाते हैं. सरकारी स्कूल से पढ़कर देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करने वाली रेना जमील के पिता मैकेनिक और मां आठवीं पास हैं. रेना बताती हैं कि उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई उर्दू मीडियम स्कूल से की. वह बताती हैं कि जिस स्कूल से मैनें आठवीं तक पढ़ाई की, उसी स्कूल से मेरी मां ने भी आठवीं पास की थी.



रेना जमील इंटरमीडिएट तक औसत स्टूडेंट थीं. लेकिन ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स में उन्होंने कॉलेज टॉप किया. रेना ने जूलॉजी ऑनर्स से मास्टर्स किया है. इसके बाद वह फॉरेस्ट सर्विस में करियर बनाना चाहती थीं. इसकी तैयारी के दौरान ही उनके बड़े भाई ने कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करके भी इस फील्ड में अपना करियर बना सकती हैं. इसके बाद रेना के मन में आईएएस बनने का ख्वाब पलने लगा.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

रेना ने साल 2014 में यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी शुरू करने के साथ परीक्षा दिया. पहले अटेम्पट में तो सेलेक्शन नहीं हुआ. लेकिन साल 2016 में दूसरे अटेम्प्ट में वह यूपीएससी क्रैक करने में कामयाब रहीं. यूपीएससी में 882 रैंक आई और इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस में सेलेक्शन हुआ. उन्होंने इसे ज्वाइन कर लिया. लेकिन तैयारी में लगी रहीं.

उन्होंने साल 2017 में तीसरी बार यूपीएससी एग्जाम दिया. लेकिन प्रीलिम्स में ही बाहर हो गईं. उन्होंने अपनी इस असफलता से सीख लेते हुए अपनी कमियों को पहचाना और उस पर काम किया. साल 2018 में उन्हों कुछ दिन की छुट्‌टी लेकर तैयारी की और वह यूपीएससी पास करके आईएएस बनने में कामयाब रहीं. इस बार उनकी 380 रैंक थी.

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

साल 2019 में ट्रेनी के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई. यहां उन्हें असिस्टेंट कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया. इसके बाद अगली पोस्टिंग में वह एसडीएम बनीं. रेना के पति रेयाज अहमद भी आईएएस अधिकारी हैं. दोनों लोग एक ही बैच के अधिकारी हैं.

रेना एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी सफलता में मां नसीम आरा की खास भूमिका रही. भले से ही वह आठवीं तक ही पढ़ी हैं लेकिन वह हमेशा कुछ करने को प्रोत्साहित करती थीं. . वो हमेशा हमसे कहती थीं कि भले ही मैं कुछ नहीं कर पाई लेकिन तुम्हें करना चाहिए. शादी से पहले तुम्हें पैरों पर खड़ा होना चाहिए. रेना के परिवार ने शिक्षा के जरिए अपना सामाजिक और आर्थिक स्तर पूरी तरह बदला. उनके बड़े भाई आईआरएस अधिकारी हैं. जबकि छोटा भाई प्रसार भारती में इंजीनियर और छोटी बहन ने बीएड कर रखा है.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

error: Content is protected !!