JanjgirChampa Action : खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन, 9 वाहन पकड़ाए, खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. खनिज जांच दल द्वारा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तनौद (नवागांव) का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में गौण खनिज रेत व ईट का अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए पाये जाने पर 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई.

 



प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 वाहनों तथा अवैध परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया है. उन्होंने बताया कि खनिज में वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया गया है. प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!