JanjgirChampa FIR : गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले बाप-बेटे के खिलाफ सारागांव थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले बाप-बेटे खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार चौहान के सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में था, तभी उसके पड़ोसी हितेश चौहान और उसके पिता राजू चौहान, संतोष कुमार चौहान के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था. संतोष कुमार चौहान के द्वारा गाली देने से मना करने पर हितेश चौहान और उसके पिता राजू चौहान, तुम कौन होते हो कह कर संतोष कुमार चौहान को हितेश चौहान और उसके पिता राजू चौहान के द्वारा गाली-गलौज करते हुए बेल्ट एवं हाथ मुक्का से मारपीट की मारपीट से संतोष कुमार चौहान को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

पुलिस ने संतोष कुमार चौहान की रिपोर्ट पर आरोपी हितेश चौहान और उसके पिता राजू चौहान के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!