JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने रायगढ़ जिले से किया गिरफ्तार, सक्ती जिले का रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने बम्हनीडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है. इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग लड़की को रायगढ़ जिले से आरोपी अजय के कब्जे से बरामद किया है. साथ ही, महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा नाबालिग लड़की का कथन लिया, जिसमें आरोपी अजय के द्वारा अपहरण करने के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया गया. इस पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ IPC की धारा 366, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 भी जोड़ी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

पुलिस ने सक्ती जिलेके चोरभठ्ठी गांव निवासी आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!