Team India के लिए काल बनेंगे Mark Adair! Malinga के बड़े रिकॉर्ड पर होंगी गेंदबाज की निगाहें

नई दिल्ली. मंगलवार 18 अगस्त से भारत आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज में बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीधे कप्तान के रूप में लगभग एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

 



मलिंगा के रिकॉर्ड पर मार्क की नजरें-
ऐसे में अब आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क अडायर भारत के खिलाफ Ire vs Ind पहले टी20I मैच में श्रीलंका के शानदार पेसर एसएल मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे। जी हां, मार्क अडायर टी20 में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने की कोशिश करेंगे।

100 विकेट से 3 विकेट दूर हैं अडायर-
अडायर Mark Adair ने अब तक 69 मैचों में 97 विकेट लिए हैं। ऐसे में वह 100 विकेट पूरे करने से केवल 3 विकेट दूर हैं। इसके साथ ही वह टी20 में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के एसएल मलिंगा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अडायर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल-
अडायर का 13 रन देकर 4 विकेट का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के साथ 19.32 का औसत है। उनका स्ट्राइक रेट कमाल का है, जिसके चलते उन्होंने 65 टी20 मैचों में 16.49 के स्ट्राइक रेट और 22.1 की औसत से 85 विकेट पूरे किए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

राउंड आर्म एक्शन के लिए फेमस मलिंगा-
मलिंगा SL Malinga ने 76 टी20 मैचों में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वे अपने राउंड आर्म बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी चर्चित थे और खासतौर से उन्हें डेथ ओवर गेंदबाज कहा जाता था। मलिंगा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

तीनों फॉर्मेट में लिए 100 विकेट-
2021 में मलिंगा Malinga records 84 टी20I मैचों में 107 विकेट लेकर सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपने संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही वे तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!