Jasprit Bumrah के कप्‍तान बनते ही टीम इंडिया ने किया अनोखा कारनामा, दक्षिण अफ्रीका है इस मामले में अव्‍वल

नई दिल्‍ली. भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को डबलिन के मालहाइड में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्‍तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

 



जसप्रीत बुमराह के कप्‍तान बनते ही भारतीय टीम ने स्‍पेशल क्‍लब में एंट्री कर ली है। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह 11वें भारतीय कप्‍तान बने। बुमराह 11 महीने के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनकी मैच फिटनेस के साथ-साथ कप्‍तानी का भी असली टेस्‍ट आयरलैंड के खिलाफ होगा।

दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कप्‍तान बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 खिलाड़‍ियों को कप्‍तान की जिम्‍मेदारी सौंपी है। वहीं इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर वेस्‍टइंडीज की टीम काबिज है। कैरेबियाई टीम ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में 13 खिलाड़‍ियों को कप्‍तान बनाया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

भारत ने इन देशों की कर डाली बराबरी
हालांकि, भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कप्‍तान आजमाने के मामले में ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका की बराबरी कर डाली है। भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों ऐसी टीमें हैं, जिन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 11-11 खिलाड़‍ियों को कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी सौंपी है। जसप्रीत बुमराह को उम्‍मीद होगी कि वो अपनी कप्‍तानी की शुरुआत विजयी अंदाज में करें।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्‍तान
वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्‍य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह।

रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्‍णा ने किया डेब्‍यू
भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में आईपीएल स्‍टार रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्‍णा को डेब्‍यू का मौका दिया है। रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्‍णा टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले क्रमश: 106वें और 107वें खिलाड़ी बने। कप्‍तान जसप्रीत बुमराह ने दोनों खिलाड़‍ियों को डेब्‍यू कैप सौंपी। इन दोनों से टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!