Sakti Big News : अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर, बिर्रा-हसौद मुख्य मार्ग पर घन्टों से आवागमन बाधित, दोनों ओर वाहनों की लगी है लंबी कतार, मौके पर पहुंची है हसौद पुलिस

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव के डोमाडीह मोड़ के पास वायर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है. हादसे के बाद घन्टों से बिर्रा-हसौद मुख्य घंटो से आवागमन बाधित है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. घटना में ड्राइवर सुरक्षित है. घटना देर रात की बताई जा रही है. मौके पर हसौद पुलिस पहुंची है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मल्दा गांव के डोमाडीह मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है. ट्रक में वायर लोड था. ट्रक, रायगढ़ से भिलाई की ओर जा रहा था. ट्रक को सड़क से हटाने के लिए हाईड्रा बुलवाया गया है और बड़ी गाड़ियों को हसौद-चिस्दा से बिर्रा की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. फिलहाल, मुख्यमार्ग पर घण्टों से आवागमन बाधित हैं और वाहनचालक के साथ ही राहगीर परेशान हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!