अद्भुत! बाढ़ के कहर से धराशायी हुआ मंदिर, पर खड़ी रही हनुमान जी की मूर्ति, फोटो वायरल

दमोह। दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने ग्राम रोहनी में बाढ़ का कहर बरपा, इस बाढ़ में नदी किनारे स्थित हनुमान जी का मंदिर भी चपेट में आ गया, बाढ़ के पानी इतना विकराल था कि मंदिर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, पानी खाली होने के बाद जो नजारा दिखा वे लोगों को हैरान करने वाला था। दरअसल यहां पर पानी खाली होने के बाद मंदिर का दृश्य दिखा उसमें मंदिर तो ​पूरी तरह धरासाई हो गया लेकिन हनुमान जी प्रतिमा यूं ही खड़ी रही।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस जगह को अब जो भी देखता है वे हैरत में पड़ जा रहा है कि आखिर ये कैसे हुआ? कुछ लोग यहां पर हनुमान जी को साक्षात शक्ति का अवतार बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे हनुमान जी की महिमा करार दे रहे हैं। अब मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र जरूर बना हुआ है। इस खबर को नरेश कुमार मिश्रा नामक एक यूजर ने अपने टृ्वीटर पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!