BJP Candidate Second list: बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी दूसरी सूची

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ लोगों को भी है । ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि परिवर्तन यात्रा के शुरू होने के पहले भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन अब इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि 28 सितम्बर को दोनों परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद ही भाजपा की दूसरी सूची आएगी ।

 



इसको लेकर कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस रहे हैं । संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने का प्रयोग फेल हो गया है । पहली सूची जारी करने के बाद जिस तरह से सभी जगह से विरोध के स्वर उठ रहे हैं उसे भारतीय जनता पार्टी डर गई है । यही वजह है कि अब परिवर्तन यात्रा के दौरान दूसरी सूची जारी करने का रिस्क नहीं लेना चाहती ।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

वहीं कांग्रेस की सूची के बारे में उनका कहना है कि कांग्रेस में इसकी एक अलग प्रक्रिया है । हम भारतीय जनता पार्टी की तरह दिल्ली में बैठकर मंथन और फैसला नहीं करते, ब्लॉक स्तर से जिला स्तर जिला स्तर से प्रदेश स्तर और फिर केंद्रीय टीम प्रत्याशियों की घोषणा करती है । इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की सूची के बारे में बोलने का हक नहीं है पहले वह अपनी सूची तो जारी करें ।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!