CG Congress Candidate List 2023: इस तारीख को कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर? स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हर सीट से सिंगल नाम तय करने पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ शासन प्रशासन ने भी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर दी है और दूसरी सूची भी जल्द जारी होने वाली है। लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीवारों के नाम का खुलासा नहीं किया है। चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर 1 अक्टूबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि ये बैठक सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश की 90 सीटों के उम्मीदवारों का सिगल नाम तय किए जाने पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची बेसब्री से इंतजार है। लोग ये जानना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी किस उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!