G20 Summit Dinner: लिट्टी चोखा, इमली की चटनी… ताकतवर मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों के डिनर का मेन्यू आया सामने

G20 शिखर सम्मेलन आज यानी नौ सितंबर से शुरू हो गई है। इस शिखर सम्मेलन में रात्रि भोजन होगा, जिसकी तैयारियां लगभग हो गई है। दुनिया के ताकतवर मुल्कों के राष्टाध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित इस रात्रि भोजन में चांदी के बर्तन में खाना परोसा जाएगा। भोजन में सभी मौसमी सब्जियों का उपयोग किया जाएगा.

 



मेन्यू में रहेंगे ये व्यंजन
सूत्रों ने बताया कि इसमें पनीर लबाबदार, सब्ज कोरमा, आलू लियोनेज, काजू मटर मखाना, ज्वार दाल तड़का, प्याज जीरा का पुलाव, ककड़ी रायता, तंदूरी रोटी, बटर नान, कुल्चा, भुना हुआ बादाम और सब्जी शोरबा, कुट्टू का मालपुआ, लिट्ठी-चोखा, मसाला डोसा, जलेबी, गुलाब-जामुन और केसर पिस्ता रसमलाई जैसी मिठाइयां शामिल होंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

चांदी के बर्तनों को राजस्थान के जयपुर स्थित आईआरआईएस मेटल वेयर द्वारा तैयार किया गया है। इन बर्तनों की प्रदर्शनी इंडिया हैबिटेट सेंटर में मंगलवार को हुई थी।

कंपनी के मालिक ने बताया कि चांदी के ये बर्तन दिल्ली के होटलों में भी भेजे गए हैं, जहां पर विदेशी मेहमान ठहरे हुए हैं।

की खानपान की गुणवत्ता पर भी रखी जा रही है नजर

दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग जी20 के मेहमानों के होटलों में खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं। गुणवत्ता की जांच के लिए 18 खाद्य सुरक्षा अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की जांच के बाद ही वस्तुओं के खान-पान में इस्तेमाल का प्रविधान किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वैसे तो होटलों से नियमित तौर पर भी खाद्य वस्तुओं के सैंपल उठाए जाते हैं, लेकिन अभी निगरानी बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रपति के रात्रिभोज में जाएंगे केजरीवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मेजबानी में आयोजित जी-20 रात्रिभोज में अन्य नेताओं के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मु शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!