IND vs SL: ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका…’, 20 वर्षीय स्पिनर ने 5 विकेट लेकर मचाया गदर; रच दिया इतिहास…देखिए रिकॉर्ड्स

कहते है ना कि उम्र का सफलता से कोई लेना-देना नहीं होता है। अगर मन में जज्बा हो तो कितनी भी मुश्किलें आए एक दिन सफलता आपके खुद कदम चुमती है।

 



20 साल के श्रीलंकाई स्पिनर दुमिथ वेलालागे ने ऐसा ही कमाल भारत के थिलाफ खेले जा रहे एशिया कप के मैच में कर दिखाया। महज 20 साल की उम्र में श्रीलंकाई स्पिनर ने भारतीय टीम के टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया और वनडे में श्रीलंका की तरफ से 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया।

IND vs SL: Dunith Wellalage ने श्रीलंका की तरफ से रचा इतिहास

दरअसल, भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर की जहां सोमवार को जमकर तारीफ हो रही थी तो वहीं मंगलवार को टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर श्रीलंका के खिलाफ फ्लॉप साबित हुआ। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 53 रनों की तूफानी पार खेली, लेकिन उसके बाद एक-एक करके ताश के पत्तों की तरह पूरी टीम दुनिथ वेलालागे के सामने ढेर हुई।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

श्रीलंका के 20 साल के स्पिनर दुनिथ ने 10 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। श्रीलंका के लिए 20 साल 246 दिन की उम्र में दुनिथ वेला

श्रीलंका के लिए ODI मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

20 साल, 246 दिन – दुनिथ वेलालागे बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, 2023
21 साल, 65 दिन – चरित्र बुद्धिका बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह, 2001
21 साल, 141 दिन – थिसारा परेरा बनाम भारत, दांबुला, 2010
21 साल, 241 दिन – थिसारा परेरा बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2010
21 साल, 233 दिन – ओवैस करनी बनाम न्यूजीलैंड

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

कौन हैं Dunith Wellalage?
श्रीलंकाई टीम के 20 साल के युवा गेंदबाज दुनिथ वेलालागे का जन्म 9 जनवरी 2003 को कोलंबो में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। अंडर-19 विश्व कप के बाद दुनिथ वेलालागे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

साल 2019 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिथ वेलालागे ने वनडे में श्रीलंका के लिए साल 2022 जून में डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। आखिरी वनडे मैच उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 9 सितंबर को एशिया कप में खेला, जिसमें उन्हें एक सफलता मिली थी। अब तक वनडे करियर में वह 13 मैच खेलते हुए कुल 16 विकेट ले चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!