Sakti Arrest : देशी-अंग्रेजी और महुआ शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त, दोनों युवक को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 29 लीटर देशी-अंग्रेजी और महुआ शराब का परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने दोनों युवकों को दो अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



सक्ती एसपी एमआर आहिरे के द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसी तारतम्य में मालखरौदा पुलिस ने शराब का परिवहन करते पिहरीद गांव के पवित कुमार खुराना और चारपारा गांव के गुरुप्रसाद लहरे को पकड़ा है. पुलिस ने पवित कुमार खुराना से 9 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक और गुरुप्रसाद लहरे के पास से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!