JanjgirChampa Thief Arrest : 6 जगहों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बैंक में भी शटर तोड़कर की थी चोरी की कोशिश, आरोपी के कब्जे से 23 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त सामान जब्त, दारू, गांजा पीने एवं महंगे मोबाइल का शौकीन है आरोपी चोर, CCTV से आया पकड़ में…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने पिछले 2 से 3 माह में हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी विशु लहरे उर्फ ढोलू लहरे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी विशु दारू, गांजा पीने एवं महंगे मोबाइल का शौकीन है. उस शौक को पूरा करने लगातार पामगढ़ क्षेत्र में चोरी कर रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग अपराधों में धारा 457, 380, 511, 427 के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी विशु लहरे, ससहा रोड पामगढ़ का रहने वाला है.

 



दरअसल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा पामगढ़ के शाखा प्रबंधक सोनू झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चैनल गेट को तोड़कर बैंक अंदर परिसर घुसकर शटर को तोड़ने की कोशिश की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इसी प्रकार से पामगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक के सामने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 30 हजार नगदी की चोरी हुई थी.

पामगढ़ के अस्पताल चौक के पास इंडिया नंबर 1 ATM में भी तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश की गई थी.

पामगढ़ के तहसील कार्यालय से भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था.

इसी तरह दुकान के शटर का ताला तोड़कर 3 हजार नगदी रकम एवं दुकान के सामान की चोरी कर ले गया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

पामगढ़ के तहसील कार्यालय के सांई मंदिर की दान पेटी से 5 हजार की चोरी की थी.

मामले में पामगढ़ पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर आरोपी विशु लहरे को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से मोबाइल, खड़ी, सीलिंग फैन, 23 हजार 75 नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त 2 लोहे का रॉड, 1 लोहे का हथौड़ी, 1 पेचकस को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!