Jyoti Maurya case: SDM ज्योति मौर्य मामले में आया नया मोड़, बैकफुट पर आए पति आलोक, जांच कमेटी के सामने कह दी ये बात…

प्रयागराज. बहुचर्चित ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) केस में एक नाटकीय मोड़ आ गया है, आलोक ने पत्नी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिए हैं, सोमवार को वो जांच कमेटी के सामने ज्योति मौर्य के खिलाफ साक्ष्य पेश करने पहुंचे थे, मगर, जांच कमेटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पत्र वापस ले ली। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई वजह नहीं बताई है।

 



दरअसल, सोमवार को आलोक जांच कमेटी के सामने ज्योति मौर्य के खिलाफ साक्ष्य पेश करने पहुंचे थे, वो अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश हुए और जांच कमेटी के दफ्तर में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे, उन्होंने जांच कमेटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पत्र वापस ले लिया। आलोक ने कहा है, ‘मैं सोच-समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं’, उनके इस फैसले से ज्योति को बड़ी राहत मिली है, अब जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर प्रयागराज को भेजेगी, इसके बाद शासन यह तय करेगा कि मामले में जांच करनी है या नहीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

अवैध संबंध का भी लगा था आरोप

बता दें कि आलोक ने पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी, आरोप लगाया था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद उन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, साथ ही पत्नी पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था। वहीं ज्योति ने धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का केस आलोक और उसके परिवार पर दर्ज कराया, फिलहाल, आलोक बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

18 अगस्त को कोर्ट में पेश नहीं हुए थे दोनो

इससे पहले ज्योति और आलोक के तलाक मामले में 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट प्रयागराज में सुनवाई होनी थी, मगर ज्योति हाजिर नहीं हुई थीं, साथ ही आलोक भी कोर्ट नहीं पहुंचे थे, इसको लेकर दोनों पक्षों के वकीलों की ओर से कोर्ट में माफीनामा लगाया गया।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!