Best Pension Plan : अगर आपका नहीं है बेटा तो इस स्कीम का उठाए फायदा, बुढ़ापे का सहारा बनेगी ये सरकार स्कीम, बिना निवेश किए मिलेंगे इतने रुपए

बुढ़ापा, एक ऐसा दौर जब शरीर कमजोर होने लगता है। लोग अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होने लगते हैं। ऐसे में उन्हें पेंशन की जरूरत पड़ती है। वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित हो रही है। जिसमें से एक “कन्या अभिभावक पेंशन योजना” है।

 



योजना के बारे में

Best Pension Plan: यह योजना सरकार बेटी के अभिभावकों के लिए चला रही है। बेटी की शादी के बाद कोई पुत्र न होने पर अभिभावकों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी दिक्कत होती है। ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए सरकार ये योजना चला रही है। ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकते हैं। स्कीम के तहत अभिभावकों के खाते में हर महीने 600 रुपये आते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कौन उठा सकता है स्कीम का लाभ?

Best Pension Plan: स्कीम का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनका कोई पुत्र नहीं है। साथ ही दंपती की केवल एक ही बेटी होनी चाहिए, जिसकी शादी हो गई हो। आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। केवल एमपी के नागरिक की इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा केवल गरीब वर्ग के लोग, जिनके पास जीने का कोई साधन न हो वे ही स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कैसे करें आवेदन?

Best Pension Plan: योजना के लिए पात्र व्यक्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लाइ कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। लिस्ट में दम्पति का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बीपीएल राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और दम्पति का साथ में पासपोर्ट साइज़ फोटो शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति एमपी ई-डिस्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!