OP Chaudhary challenged CM Baghel: बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती, कहा – ‘सीएम कसम खाए कि प्रदेश में..’

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्चियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच सीएम भूपेश की चिट्ठी को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी पत्रकारवार्ता कर रहे है। पत्रकारवार्ता में ओपी चौधरी ने कहा की सीएम बघेल चिट्ठी लिख कर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इस चिट्ठी से उजागर हो रहा कि केंद्र सरकार धान खरीद रही है। ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की चिट्ठी से ये उजागर हो रहा है कि Fci समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीदी करती है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

ओपी चौधरी ने कहा कि बोरी के दाम को भी हैंडलिंग चार्ज के रूप में एफसीआई प्रदान करती हैं ये एफसीआई के वेबसाइट में स्पष्ट लिखा हुआ है। इस बात को वे गलत साबित कर सकते हैं। मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते हैं। ओपी चौधरी ने आगे कहा, कि केंद्र सरकार के कोटे के चलते ही राज्य सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। नकली सरकार और नकली मुख्यमंत्री क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा गंगाजल भेजेगी। इतना ही नहीं पीसी में बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने सीएम बघेल को चुनौती कर दे डाली, कि सीएम कसम खाए कि प्रदेश में चावल के खरीदी में केंद्र का योगदान नहीं है। ओपी चौधरी ने कहा कि सीएम किसी मंदिर में फिर से खड़े होकर कसम खाए। हम उन्हे गंगाजल भेजेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!