JanjgirChampa Big Update : जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) की टिकट पर ऋचा जोगी इस सीट से लड़ेगी विस चुनाव, ऋचा जोगी ने किया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. यहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी के शपथ पत्र के तहत 10 कदम वादे की जानकारी लोगों को दी. यहां अमित जोगी ने छ्ग की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर कई गम्भीर आरोप लगाए.

 



इधर, मीडिया से बातचीत में ऋचा जोगी ने ऐलान किया कि वे अकलतरा से जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) की टिकट पर विस चुनाव लड़ेगी और आज के कार्यकर्ता सम्मेलन से ही अकलतरा विधानसभा में JCCJ का प्रचार शुरू हो गया है. आज से वे जनता से समर्थन के लिए क्षेत्र में जाएंगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

आपको बता दें, 2018 के विस चुनाव में बसपा की टिकट से ऋचा जोगी ने विस चुनाव लड़ा था, तब JCCJ और बसपा में गठबंधन हुआ था. इस चुनाव में महज 1854 वोटों से ऋचा जोगी की हार हुई थी. इस 2023 के विस चुनाव के लिए अकलतरा में एक बार फिर ऋचा जोगी ने ताल ठोंक दी है और इस बार वे JCCJ की टिकट पर अकलतरा विस से चुनाव लड़ेगी. इस तरह ऋचा जोगी के ऐलान के बाद अकलतरा विस की सियासत तेज हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!