डीएसपी पद पर सुमन जायसवाल चयनित, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने दी बधाई

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह की छात्रा सुमन जायसवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है. चाम्पा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार ने सुमन को सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की.

 



चाम्पा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले बम्हनीडीह पहुंचकर एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पीएससी की सफल प्रतिभागी सुमन को बधाई दी. वे परिजन से भी मिले और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित देने के लिए उनके उदारवादी रुख को मुक्तकंठ से सराहा. चाँपा एसडीओपी ने इस मौके पर इस बात को भी प्रमुखता के साथ कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में बालिकाएं निरंतर बढ़ रही हैं और वह अपनी सफलता से सभी को चमत्कृत करने में लगी हैं, इसलिए सरकार के स्तर पर भी उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

उन्होंने बम्हनीडीह की बेटी की सफलता को लेकर यह भी कहा कि इस तरह के उदाहरण से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और वह उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास करेंगी.

इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!