प्लेयर ऑफ द मैच” की ईनामी राशि पाकर श्रीलंकाई ग्राउंड स्टाफ हुए गदगद, मोहम्मद सिराज को खास अंदाज में ऐसे कहा शुक्रिया, Video

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को एशिया कप फाइनल की प्लेयर आफ द मैच की ईनामी राशि के तौर पर मिले पांच हजार डॉलर श्रीलंकाई मैदानकर्मियों को दिये जिन्होंने बारिश से बाधित पूरे टूर्नामेंट में खूब मेहनत की. सिराज ने मैच के बाद कहा , “यह नकद पुरस्कार मैदानकर्मियों के लिये है..वे इसके हकदार है, उनके बिना यह टूर्नामेंट संभव नहीं था.” सिराज के ऐसा करने के बाद मैदानकर्मियों (Grounds man) ने भी भारतीय गेंदबाज को शुक्रिया खास अंदाज में कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मैदान कर्मी मैदान पर सिराज का नाम

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इससे पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह ने भी कैंडी और कोलंबो में मैदानकर्मियों के लिये 50000 डॉलर के ईनाम का ऐलान किया था. बारिश के कारण एशिया कप का श्रीलंकाई चरण बाधित रहा । फाइनल में भी आउटफील्ड गीली होने से खेल देर से शुरू हुआ. भारत और पाकिस्तान के बीच पालेकल में पहला मैच बारिश की भेट हो गया जबकि कुछ और मैचों में नतीजा डकवर्थ लुईस प्रणाली पर निकला.

मैच की बात की जाए तो छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के दम पर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को मात्र 50 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 37 गेंद में लक्ष्य हासिल करके 10 विकेट से मिली जीत के साथ आठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया. सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर 7ओवर में 21 रन देकर छह 6 चटकाये, सिराज के अलावा 3 विकेट हार्दिक को मिला और 1 विकेट बुमराह लेने में सफल रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!