लव लेटर पकड़े जाने पर इस एक्ट्रेस की जमकर हुई थी धुलाई, 2 करोड़ का ऑफर ठुकरा कर बनीं सादगी की मिसाल, डॉक्टरी के बाद एक्टिंग की बनीं सुपरस्टार

नई दिल्ली: मम्मी की गोदी में दिख रही, ये क्यूट सी छोटी सी बच्ची आज साउथ इंडियन सिनेमा का जाना माना नाम है. सादगी और सांवले से चेहरे वाली ये एक्ट्रेस एक मिसाल बन चुकी है. उन युवतियों के लिए जिन्हें अपने रंग से एतराज है. बुलंद इरादों वाली ये हसीना एक्टिंग और डांस में नंबर वन है. सिर्फ इतना ही नहीं पढ़ाई लिखाई में भी मैदान मार चुकी हैं. पहले बनी डॉक्टर और उसके बाद एक्टिंग शुरु की. ये बात अलग है कि बचपन में ही इश्क में पड़ कर लव लेटर लिख डाला और जब राज खुला तो जम कर धुलाई भी हुई. क्या आपने पहचाना कौन हैं ये एक्ट्रेस.

 



पहले इश्क फिर धुलाई

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

ये एक्ट्रेस है साउथ इंडियन सिनेमा की दमदार अदाकार सांई पल्लवी. जो अपनी संजीदा एक्टिंग से लेकर कॉमिक रोल्स तक से खास पहचान बना चुकी हैं. सांई पल्लवी अपनी सादगी और एक्टिंग स्किल्स से फैन्स का दिल जीतती आई हैं. रियल लाइफ में उनका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं इसका तो कभी खुलासा नहीं हुआ. लेकिन बचपन में जरूर वो प्यार में पढ़कर पिटाई खा चुकी हैं. हालांकि ये किस्सा बहुत कम उम्र का है, जिसका जिक्र खुद सांई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में किया था. जिसके मुताबिक उन्होंने एक बार अपने क्लासमेट के नाम लव लेटर लिख दिया था. वो लव लेटर गलती से माता पिता के हाथ लग गया और सांई पल्लवी की जम कर पिटाई हुई. उसके बाद फिर कभी उन्होंने ऐसी गुस्ताखी नहीं की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

ठुकरा दिए 2 करोड़ रु.

सांई पल्लवी ने अपनी पढ़ाई एमबीबीएस से पूरी की है. वो पेशे से डॉक्टर हो सकती थीं लेकिन उन्होंने एक्टिंग को बतौर करियर चुना. लेकिन यहां भी अपनी सादगी नहीं छोड़ी. वो फिल्मों में कम से कम मेकअप लगाती हैं और आम जिंदगी में बिना मेकअप के ही दिखती हैं. इतना ही नहीं उन्हें गोरा करने वाली क्रीम का एड भी ऑफर हुआ. लेकिन सांई पल्लवी ने 2 करोड़ के उस ऑफर को ठुकरा दिया. सांई पल्लवी का कहना है कि वो युवतियों को ये मैसेज देना चाहती हैं कि रंग और लुक्स कभी उन्हें कमजोर नहीं बनाते.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!