Success Story : फिटनेस के लिए फेमस हैं ये लेडी अफसर, जॉब छोड़कर क्रैक किया था UPSC एग्जाम. पढ़िए सफलता की कहानी..

श्वेता मिश्रा झारखंड के धनबाद की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में 376वीं रैंक हासिल किया था. उन्होंने यह कामयाबी सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की थी. हालांकि वह भारत सरकार के गृहमंत्रालय के पटना स्थित कार्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थीं.

 



 

 

 

श्वेता मिश्रा के पिता मिथलेश कुमार मिश्रा बीसीसीएल में सीनियर फॉरमैन हैं और मां सरिता मिश्रा गृहणी हैं. श्वेता की 12वीं तक की पढ़ाई चर्चित स्कूल डोनोबिली सीएमआरआई से हुई है. इसके बाद उन्होंने डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

श्वेता ने लॉ में ग्रेजुएट होने के साथ ही यूपीससी की तैयारी शुरू कर दी. उन्हें शुरुआती दो प्रयास में असफलता हाथ लगी. हालांकि उन्होंने प्रयास जारी रखा और चौथे प्रयास में सपना पूरा करने में रहीं. उन्होंने साल 2017 में 376 रैंक के साथ यूपीएससी क्लीयर किया. उन्हें इंडियन ऑडिट एंड अकाउंटिंग सर्विस ऑफिसर पोस्ट मिली.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

सिविल सर्विस ऑफिसर श्वेता मिश्रा अपनी फिटनेस के लिए काफी मशूहर हैं. वह रोजाना रनिंग और कसरत करती हैं. वह हर दिन दस किलोमीटर की रनिंग करती हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स भी देती हैं.

error: Content is protected !!