Teacher’s Day के मौके पर मिलेगा देशभर के शिक्षकों को सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी 75 टीचर्स को पुरस्कृत

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 (National Teacher Award 2023) से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023’ से पुरस्कृत करेंगी।

 



आपको बता दें कि हर साल 5 सितंबर को, भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को प्रोत्साहित करना और उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

शिक्षकों को दिए गए प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक एक रजत पदक दिया जाता है। बयान में कहा गया है कि पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।
हर साल दिया जाता है शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

हर साल, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय एक कठोर और पारदर्शी प्रक्रिया में चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

इस वर्ष, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है। इस वर्ष 50 स्कूली शिक्षकों, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षण, अनुसंधान, सामुदायिक आउटरीच और काम की नवीनता (जनभागीदारी) में नवाचार को मान्यता देने के लिए भागीदारी को अधिकतम करने के लिए नामांकन ऑनलाइन मांगे गए थे। बयान के अनुसार, शिक्षकों के चयन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से युक्त तीन अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!