खत्म हुआ मामा-भांजे का 7 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा अभिषेक ने फैन्स को यूं दिया हिंट

नई दिल्ली: मामा गोविंदा के साथ कृष्णा अभिषेक की अनबन के बारे में सभी जानते हैं. हालांकि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि अब दोनों परिवारों के बीच चीजें बेहतर हो रही हैं. शनिवार 28 अक्टूबर को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया. इसमें वह गोविंदा के साथ उनके पॉपुलर गाने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पर डांस करते नजर आ रहे थे. अपने पोस्ट के कैप्शन में, कृष्णा ने लिखा, “इससे बेहतर वीडियो नहीं हो सकता स्टेज पर फायर मामा हमेशा एक इंस्पिरेशन रहे हैं. रियल बड़े मिया छोटे मिया ☺️”.

 



अगर आप इस कोल्ड वॉर से अनजान थे तो बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच अनबन सात साल से ज्यादा समय से चल रही है. दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है. जब भी कपिल शर्मा के शो पर गोविंदा को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया कृष्णा अभिषेक उस एपिसोड में नजर नहीं आए. हालांकि हाल के दिनों में कृष्णा ने बार-बार अपने मामा के साथ रिश्ते सुधारने और फिर से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है. इस साल की शुरुआत में एक्टर ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोविंदा को टैग किया और लिखा, “बचपन से ही डांस करना मेरा जुनून रहा है, जब मैं अपने मामा @govinda_herono1 के साथ सेट पर जाता था और उन्हें डांस और एक्टिंग करते हुए देखता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था. आज सेट पर वही काम करते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है”.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इससे पहले, कृष्णा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा था कि, “वह मेरे मामा हैं और मुझे पता है कि देर-सवेर हम एक साथ वापस आएंगे. मैं हमेशा मानता हूं कि खून पानी से ज्यादा गाढ़ा होता है और इसमें हमें फिर से जोड़ने की ताकत होती है.”

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

ऐसा लगता है कि कृष्णा अपने मामा के साथ फिर से जुड़ने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने साफ किया था कि वह अपनी ‘दूरी’ बनाए हुए हैं. “कभी-कभी कोई सीमा पार कर जाता है और वहां मैं पूरे परिवार के साथ थोड़ा सख्त हो जाता हूं. अगर तुम सीमा लांघोगे तो मैं दूरी बना लूंगा और यह दुश्मनी की वजह नहीं है. यह सिर्फ मेरी मानसिक शांति और मेरे चारों ओर एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए है. इसलिए, ऐसा नहीं है कि मेरे मन में कृष्णा के खिलाफ कुछ भी है.”

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!