8 साल की उम्र में मां-बाप का हुआ तलाक, अपनी पहली शादी भी टूटी…इस एक्ट्रेस को बड़ी मुश्किल से मिली खुशियां

नई दिल्ली: “हम आपके हैं कौन में” में रेणुका शहाणे ने एक आइडल बहू और सलमान खान की भाभी का रोल किया था. इस फिल्म ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी. दिलचस्प बात यह है कि रेणुका की असल जिंदगी की कहानी उनके ऑनस्क्रीन किरदार से बिल्कुल अलग रही. असल में माता-पिता के तलाक के कारण उनका बचपन चैलेंजिंग रहा. जिससे उन्होंने लाइफ में कई परेशानियां देखीं.

 



पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान, रेणुका शहाणे ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन चैलेंजेस के बारे में चर्चा की. उस वक्त वह वह केवल 8 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ. नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंगा की प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के इस वक्त को याद किया. रेणुका शहाणे ने बताया कि वह सिर्फ 8 साल की थीं उन्हें तलाक का कॉन्सेप्ट भी समझ में नहीं आया था. उनके माता-पिता के तलाक का उनकी जिंदगी पर बहुत असर पड़ा. उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें अलगाव का अनुभव हुआ क्योंकि टूटे हुए परिवार से आने की वजह से दूसरे बच्चे उनके साथ खेलना पसंद नहीं करते थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

अपनी शुरुआती जिंदगी में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद प्यार ने रेणुका शहाणे की लाइफ में एंट्री ले ही ली. उन्होंने मराठी थियेटर एक्टर विजय केनकरे से शादी की. दुर्भाग्य से उसकी पहली शादी टिक नहीं पाई जिससे उन्हें एक बार फिर सामाज के क्रिटिसिज्म और बातों का शिकार होना पड़ा. अपनी पहली शादी टूटने और उससे मिली चुनौतियों के बाद प्यार ने एक बार फिर उनके जीवन दस्तक दी. आशुतोष राणा के साथ उनकी केमिस्ट्री ऐसी जमी कि दोनों ने शादी कर ली.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं’ कौन में उनकी ऑनस्क्रीन इमेज सालों तक बनी रही और आज भी दर्शक उन्हें आइडल बहू और सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी के तौर पर याद करते हैं. अपने सफल एक्टिंग करियर के अलावा, रेणुका शहाणे ने डायरेक्शन में भी कदम रखा है. उन्होंने 2009 में मराठी फिल्म रीटा को डायरेक्ट किया. इस फिल्म को सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील ढंग से संभालने के लिए खूब तारीफ मिली.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!