आमिर खान की बेटी इस दिन बनने जा रही हैं दुल्हन, सामने आई डेट, अभी से इमोशनल हो रहे एक्टर

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) की शादी की तारीख का खुलासा हो चुका है. आमिर खान ने खुद ही बेटी की शादी की तारीख बताई, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बेटी की विदाई पर वह जमकर रोने वाले हैं. इसके साथ ही अपने होने वाले दामाद नुपुर शिखरे को लेकर भी उन्होंने बात की और कहा कि दोनों की जोड़ी उन्हें बेहद प्यारी लगती है और दोनों एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं.

 



इस दिन होगी आमिर की बेटी की शादी

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

हाल में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि सगाई के बाद अब वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आइरा की शादी 3 जनवरी 2024 होगी. आमिर से जब पूछा गया कि वो अब फादर से फादर इन लॉ होने वाले हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, ‘हां आइरा की 3 जनवरी को शादी होने जा रही है, जो लड़का उसने चुना है उसका नाम नुपूर है. उन्होंने कहा कि आइरा जब डिप्रेशन से गुजर रही थीं तो नूपुर ने उसका खूब साथ दिया और हमेशा इमोशनली सपोर्ट किया’.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

आमिर ने नूपुर शिखरे की मां प्रीतम को भी परिवार का हिस्सा बताया. शादी के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि वह बहुत इमोशनल होने वाले हैं और उनका परिवार पहले से ही चर्चा कर रहा है कि आमिर की देखभाल कैसे की जाए क्योंकि वह अपनी मुस्कान या अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!