Anupamaa: अनुज की मां अनुपमा से कहने वाली है बड़ी बात, आने वाले एपिसोड में फिर उठने वाला है तूफान

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के पॉपुलर शो अनुपमा ने अपनी कहानी के ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखा है. मेकर्स अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. समर की मौत के बाद वनराज अनुज पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाता है और अनुपमा उसे माफ नहीं कर पाती है. वह अनुज कपाड़िया का घर छोड़ देती है और छोटी अनु के साथ शाह हाउस में रहने का फैसला करती है. अनुपमा और वनराज ने सोनू के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने के बारे में सोचते हैं. सोनू के पिता सुरेश एक पॉलिटीशियन हैं और समाज में उनकी काफी दबदबा है. वह काव्या को धमकी देता है और उसके गुंडे उसे रिक्शा से धक्का देकर गिरा देते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पाखी, किंजल और तोषू अपने बयान देने से पीछे हट जाते हैं और अनुपमा और वनराज को हैरान देते हैं. पुलिस को सोनू के खिलाफ मजबूत सबूत की जरूरत है और जैसे ही हर कोई पीछे हटता है अनुपमा और वनराज अनुज की मदद लेते हैं. अनुज अब ठान लेता है कि वो सोनू को उसके अपराध के लिए सजा दिलवा कर ही रहेगा. वहीं दूसरी तरफ अनुज की बायोलॉजिकल मां मालती देवी उसकी जिंदगी में फिर से एंट्री करती है. मालती देवी की गोद में फूट-फूट कर रोने पर अनुज काफी हेल्पलेस दिखता है. वह अपनी मां को बताता है कि अनुपमा के उसे छोड़ने के बाद वह कितना कमजोर महसूस करता है. अनुज को डिप्रेशन में देखकर मालती देवी उससे वादा करती है कि वह अनुपमा से बात करेगी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

मालती देवी अनुपमा से बात करने जाती है और दुखी अनुपमा रोने लगती है. मालती देवी समझती है कि अनुपमा को ठीक होने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय की जरूरत है…लेकिन फिर वो अनुपमा को अनुज को माफ करने और कपाड़िया मैंशन लौटने के लिए मजबूर करती है. आगे क्या होगा? क्या अनुपमा अनुज को माफ कर देगी? आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!