लॉन्च होते ही इस नई कार पर टूट पड़े ग्राहक, धांसू लुक और परफाॅर्मेंस दमदार, बस एक महीने में ताबड़तोड़ बिक्री, जानिए खासियत.

नई दिल्ली. बहुत कम बार ही ये देखा जाता है कि मार्केट में किसी नई कार को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिलता है. कई बार नई कारें ग्राहकों को लुभाने में कामयाब नहीं होती हैं. वहीं अगर कार किसी ऐसे ब्रांड की हो जिसकी पहले से ही बाजार में बहुत कम कारें बिक रही हों, तो ऐसे में कंपनी के लिए नई कार को बेचा और भी मुश्किल हो जाता है. किसी भी नए कार के प्रति ग्राहकों के विश्वास को जगाना बेहद मुश्किल काम है. चूंकि नई कार बाजार में पहले से ट्राइड एंड टेस्टेड नहीं होती, इसलिए ग्राहक उन्हें लेने से कतराते हैं. हालांकि, नई कार की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कंपनी उस कार में कौन की ऐसी खूबियां दे रही हैं जो उसकी समान कीमत में आने वाली कारों में नहीं मिलती हैं.

 



 

 

 

अगर बात करें होंडा की तो कंपनी बाजार में केवल दो मॉडल सिटी और अमेज की बिक्री कर रही थी. कंपनी भारतीय बाजार से अपनी सभी एसयूवी और हैचबैक कारों को डिस्कंटिन्यू कर चुकी थी. कार मॉडलों के बंद होने से बिक्री काफी कम हो गई और केवल दो कारों के भरोसे कंपनी केवल 7-8 हजार यूनिट्स कारों ही बेच पा रही थी. हालांकि, पिछले महीने लॉन्च हुई एलिवेट एसयूवी (Elevate) होंडा के लिए एक उम्मीद की किरण बन गई है. लॉन्चिंग के बाद से इस एसयूवी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और महज एक महीने के भीतर इसकी 5,685 यूनिट्स बिक गई हैं. अब ये एसयूवी कंपनी की लाइनअप में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. आगामी त्योहारी सीजन में कंपनी को इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

कैसी है होंडा एलिवेट?

होंडा एलिवेट (Honda Elevate) को 10,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कंपनी ने इसमें सेडान सिटी सेडान (Honda City) से लिया गया 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लिया गया है, जो 119 बीएचपी की पॉवर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी इसे भविष्य में हाइब्रिड इंजन ऑप्शन में भी ला सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

कितनी है माइलेज

कंपनी ने दावा किया है कि एलिवेट के मैनुअल वेरिएंट की माइलेज 15.31 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 16.92 kmpl है. यह होंडा एलिवेट की ARAI प्रमाणित माइलेज है. हालांकि, रियल टाइम माइलेज ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से बदल सकती है. कंपनी ने इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है. इस हिसाब से फुल टैंक पर ये एसयूवी 676 किलोमीटर तक चल सकती है.

 

 

 

 

शानदार फीचर्स से है लैस

होंडा एलिवेट में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. इस एसयूवी में क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टिब्ल ड्राइवर सीट, सनरूफ, पावर मिरर और विंडो, एलईडी हेडलैंप और लेवल-2 एडीएएस तकनीक जैसी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो पहले से ही सिटी और सिटी हाइब्रिड में उपलब्ध हैं. सुरक्षा के मामले में यह एसयूवी 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट और क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स के साथ आती है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें कैमरा बेस्ड एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट भी दिया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!